गोपालगंज: कोईनी गांव में दो बाइकों की टक्कर में 2 युवक हुए जख्मी, सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती
जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के कोईनी गांव के समीप दो बाईकों की टक्कर में बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गए। वहीं हादसे में दोनों बाइक सवार युवक जख्मी हो गए। जिन्हे इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई है।