गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के चिराई घर के पास एक निजी अस्पताल मे प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई। वहीं इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है।