गोपालगंज: बनकट के पास पिकअप पलटने से पिकअप में सवार 1 व्यक्ति की हुई मौत, 8 लोग हुए घायल, जाँच मे जुटी पुलिस
गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के बनकट के पास पिकअप पलटने से पिकअप में सवार 1 व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं पिकअप में सवार 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।