गोपालगंज: बनकट गांव के समीप एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि सात लोग जख्मी हो गए।
जिले के बरौली थाना क्षेत्र के बनकट गांव के समीप शनिवार की सुबह एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में पिकअप में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वही सभी घायलों का सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में इलाज किया जा रहा है।