गोपालगंज: मौनिया चौक पर दो गुटों के बीच हुई फायरिंग, हथियार जब्त, दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया : बोले सदर एसडीपीओ प्रांजल।
शहर के मौनिया चौक दो गुटों के बीच शुक्रवार की रात को मारपीट के दौरान फायरिंग हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को हिरासत में लेने के साथ ही एक राइफल को जब्त कर लिया। इसकी जानकारी नगर थाने में सदर एसडीपीओ प्रांजल ने दी।