गोपालगंज: शहर के मौनिया चौक पर आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग मामले में 5 लोग गिरफ्तार, एक राइफल व 44 कारतूस जब्त
शहर के मौनिया चौक पर आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान पर प्राथमिकी करने के साथ ही शनिवार को कोर्ट में पेश कर दिया गया। पुलिस ने एक राइफल 44 कारतूस को जब्त कर लिया। इसकी जानकारी नगर थाना प्रभारी ओम प्रकाश चौहान ने दी।