रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में आयोजित सिद्ध चक्र महामंडल विधान में 256 अर्घ्य किए गए समर्पण, सिद्धों की आराधना की गई
रामगंजमंडी मे आयोजित सिद्ध चक्र महामंडल विधान में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में 256 अर्घ्य समर्पित किए गए और सिद्धों की भव्य आराधना की गई। कार्यक्रम रविवार शाम 7 बजे शुरू हुआ। जिसमे पंडित जयकुमार जैन 'निशांत' ने पूजन का भावार्थ समझाया।