रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में कांग्रेस ने ट्रंप सरकार के खिलाफ अनूठा प्रदर्शन किया, हाथों में बेड़ियां डालकर ट्रंप के चित्र पर कालिख पोती
अमेरिका में ट्रंप सरकार द्वारा भारतीय अप्रवासियों के साथ किए गए अमानवीय व्यवहार के विरोध में सोमवार शाम करीब 4 बजे रामगंजमंडी में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने देशव्यापी प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ता उपखण्ड कार्यलय के सामने एकत्रित हुए जहां उन्होंने अनूठा प्रदर्शन करते हुए हाथों में बेड़िया डाली और एसडीएम कार्यालय के सामने अमेरिकी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।