रामगंजमण्डी: चेचट में पड़ोसी युवक की धमकी से आहत युवक ने जहर का सेवन किया, इलाज के दौरान तोड़ा दम, मौत से पहले जारी किया वीडियो
रामगंजमंडी के चेचट में एक युवक ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। मृतक राहुल कुशवाहा पड़ोसी युवक द्वारा धमकी देने से आहत बताया जा रहा है। मामला रविवार देर शाम का है। युवक की तबियत ख़राब होने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुचे थे। जहां मृतक द्वारा जहर का सेवन करने की बात सामने आई थी। जिसके बाद युवक को झालावाड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया था।