हुज़ूर: शहर के बाग मुगालिया इलाके में स्थित एक टेंट हाउस की गोदाम में लगी आग, फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद
Huzur, Bhopal | Mar 15, 2024 भोपाल के बाग मुगालिया इलाके में एक टेंट हाउस की गोदाम में आग लग गई। गोदाम अरविंद विहार में व्यंजन टेंट हाउस की बताई जा रही है। घटनास्थल पर 10 से ज्यादा दमकलें आग बुझाने में जुटी हैं। गोदाम के आसपास कई झुग्गियां और घर हैं और वे लोग आग लगने की आशंका में अपना सामान समेटने में लगे हैं।