गोपालपुर थाना के आर्म्स एक्ट कांड (26/26) में फरार अभियुक्त दिवाकर यादव उर्फ कलयुगिया यादव ने मंगलवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। उसके घर से पूर्व में एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। पुलिस दबाव के चलते उसने कोर्ट में सरेंडर किया।