पटना ग्रामीण: शराबबंदी खत्म करने की बात कहकर प्रशांत किशोर ने महात्मा गांधी का अपमान किया : जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार
2 अक्टूबर को प्रशांत किशोर ने अपनी पार्टी जन सुराज के ऐलान के मौके पर शराबबंदी खत्म किए जाने की बात कही है। इस ऐलान के बाद बिहार में राजनीति तेज हो गई है। गुरुवार की सुबह 10:00 बजे अपने आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि प्रशांत किशोर को अपने इस बयान के लिए महात्मा गांधी से माफी मांगनी चाहिए।