टीकमगढ़: डगराना गांव में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती
डगराना गांव में एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पीड़ित महिला रोशनी ने बताया कि वह अपने घर में थी तभी उसने अपने सास ससुर से परेशान होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। पीड़ित महिला को टीकमगढ़ जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है।