कटघोरा: कुसमुंडा कॉलोनी में शराब के नशे में कार रेसिंग का आरोप, तेज रफ्तार वाहन शिव मंदिर की दीवार से टकराया
Katghora, Korba | Sep 12, 2026 कोरबा के कुसमुंडा क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां कॉलोनी के अंदर दो फोर व्हीलर वाहनों के बीच कथित तौर पर रेसिंग की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि वाहन चालक शराब के नशे में तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ियां चला रहे थे।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों वाहन कॉलोनी की सड़कों पर तेज रफ्तार में दौड़ रहे थे।