बदायूं: जल्लू नगला गांव में बारातियों के झगड़े में एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल, इलाज के लिए भेजा गया
Budaun, Budaun | Jun 2, 2025 बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के जल्लू नगला गांव में बारातियों में हुऐ झगड़े के चक्कर में एक दूसरे व्यक्ति को लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। घायल व्यक्ति को इलाज व मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। घायल व्यक्ति मयंक पुत्र रविंदर निवासी दहगवां थाना जरीफनगर क्षेत्र का रहने वाला है। जरीफनगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।