बदायूं: फकीराबाद गांव में शराब के लिए रुपए नहीं देने पर दो लोगों ने एक युवक को लाठी-डंडा मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Jun 2, 2025 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के ग्राम फकीराबाद मजरा रियौनईया के रहने वाले मंगल सिंह पुत्र ईश्वरी प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि गांव के ही दो लोग उससे शराब पीने को रुपए छीनने लगे । जब उसने विरोध किया तो दोनों लोगों ने उसे लाठी - डंडा मारकर घायल कर दिया। घायल मंगल सिंह ने मारपीट करने वालों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है।