बदायूं: करोड़ों रुपए की ठगी के मामले में अमर ज्योति फाइनेंस कंपनी के निदेशक पर दर्ज हुई FIR, SSP ने जांच के लिए गठित की SIT टीम
Budaun, Budaun | Jun 2, 2025 बदायूं में अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड के निदेशक शशिकांत मौर्य व सौ अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मामले की जांच के लिए एसएसपी ने विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की है। वहीं, मीरा सराय स्थित कंपनी के दफ्तर पर ताला लटका हुआ है। कई निवेशक मायूस होकर लौट गए। उनका कहना है कि न तो एजेंट फोन उठा रहे हैं, न ही कोई जिम्मेदार व्यक्ति सामने आ रहा है।