आबू रोड: आबूरोड में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से बिगड़ी व्यवस्था, संयुक्त व्यापार महासंघ ने ईओ से की मुलाकात
आबूरोड शहर में पिछले छह दिनों से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। जगह-जगह कचरे के ढेर और गंदगी फैलने से आमजन व व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर संयुक्त व्यापार महासंघ के अध्यक्ष अशोक गर्ग के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी से मुलाकात की