औराई: औराई में 3 हजार से ज्यादा किसानों को राज्य सरकार की फसल सहायता योजना से मिली राहत
मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड में खरीफ 2024-25 के लिए राज्य सरकार की फसल सहायता योजना का लाभ 3 हजार से ज्यादा किसानों को मिला है। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे में इस योजना के तहत पात्र किसानों के बैंक खातों में सहायता राशि भेजी गई। कई किसानों को 20 हजार रुपये तक की मदद मिली है।