पोड़ैयाहाट: बकरी के मकई खेत में जाने के शक में पिंडराहाट में दबंग ने पति-पत्नी और चार मासूमों की बेरहमी से की पिटाई और छीने मोबाइल
बकरी के मकई खेत में जाने के शक में पिंडराहट में एक दबंग में पति-पत्नी और चार मासूम की बेरहमी से पिटाई कर दी और मोबाइल आदि भी छीन लिए। देवडांड थाना की पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ैयाहाट में रात में इलाज के लिए भर्ती कराया है।पति हीरालाल साह को काफी चोटें आई है पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे भी घायल हैं।