पयागपुर: पयागपुर विकास खंड पर मानदेय न मिलने से नाराज ग्राम रोजगार सेवक संघ ने किया प्रदर्शन
पयागपुर में कई महीनों से मानदेय न मिलने से नाराज ग्राम रोजगार सेवक संघ ने विकास खंड कार्यालय के मुख्य गेट पर ताल लगाकर प्रदर्शन किया।इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बकाया मानदेय का जल्द भुगतान करने की मांग उठाई।इस मामले में आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यालय पर पत्राचार कर दिया गया जल्द ही भुगतान हो जाएगा