बिलासपुर: थाना बिलासपुर क्षेत्र में पत्नी पर दबाव बनाने के लिए बेटे के अपहरण की साजिश रची, पिता और दोस्त गिरफ्तार
गुरुवार को दोपहर एक बजे थाना बिलासपुर पुलिस ने 3 वर्ष 6 माह के मासूम के अपहरण के मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने मामले के वादी (बच्चे के पिता) विकास कुमार और उसके दोस्त शंभू को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि विकास की दूसरी पत्नी घर से चली गई थी। उस पर दबाव बनाने के लिए विकास ने अपने दोस्त के साथ मिलकर खुद ही बेटे का अपहरण कराकर उसे स