बहराइच: बेडनापुर के पास शीशम के पेड़ से टकराया टेम्पो, एक अज्ञात की मौत और तीन घायल
कोतवाली देहात के बेड़नापुर के पास एक टेम्पू शीशम के पेड़ से टकरा गई। जिससे टेम्पो में सवार एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। वही तीन घायल हुए हैं। घायलों में बौंडी थाना क्षेत्र के बेड़हा बैरिया निवासी घायल आलिया पत्नी अब्दुल हसन, सलमान पुत्र अब्दुल हसन , देहात कोतवाली के सिकडिहा निवासी राजेंद्र पुत्र जगलाल शामिल हैं। पुलिस जाच में जुट गई है।