सिहोरा मंडी रोड में पुलिया खराब होने के कारण गुरुवार सुबह 8:00 बजे एक ट्रैक्टर ट्राली धान से लगी हुई पलट गई। किसान अर्जुन बर्मन निवासी जुनवानी खुर्द ने बताया कि 62 क्विंटल धान लेकर सिहोरा कृषि उपज मंडी जा रहे थे। जैसे ही नेशनल हाईवे 30 मंडी रोड को पहुंचे हैं, पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्राली पलटने पूरी धान गिरकर बिखर गई।