नीम चक बथानी: नीमचक बथानी थाने में 24 लाइसेंस धारकों ने अपने हथियार जमा किए
नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के 24 लाइसेंस धारियों ने अपना हथियार थाना में जमा किया है। इसकी जानकारी देते हुए नीमचक बथानी थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पांडेय ने शनिवार की शाम 7 बजे बताया कि नीमचक बथानी थाना क्षेत्र में 24 लाइसेंसी हथियार है। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर 24वों लाइसेंस धारियों का हथियार थाना में जमा कराया गया है। चुनाव के बाद हथियार दिया जाएगा