तिलहर/शाहजहांपुर
====
साफ सफाई पर विशेष
ध्यान दें:सीएमओ।
=====
विवेक शर्मा (अंशु)
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने निरीक्षण कर साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है।
नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विवेक कुमार मिश्रा ने अस्पताल परिसर का बेहद बारीकी से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए चिकित्सा प्रभारी सहित अस्पताल स्टाफ को साफ सफाई रखने के विशेष निर्देश दिए।सीएमओ ने इस दौरान इमरजेंसी सुविधाओं,लैब के साथ ही दवाओं के रखरखाव की व्यवस्था को भी परखा।
निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर ओमेंद्र राठौर,फार्मासिस्ट सत्येंद्र शर्मा सहित सीएचसी स्टाफ मौजूद रहा।
Tilhar, Shahjahanpur | Oct 28, 2026