अतरी: दीपावली के दिन अतरी के टेटूआ बाजार में बिजली के करंट से एक युवक की मौत
दीपावली के दिन बिजली करंट लगने से एक युवक की मौत रविवार संध्या हो गई। घटना अतरी थाना क्षेत्र के टेटूआ बाजार की है, जिससे इलाके में मातमी सन्नाटा फैल गया। मृतक की पहचान कपिल पासवान के 35 वर्षीय पुत्र सतीश पासवान के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।