पटियाली: पटियाली में विधि-विधान से श्रीकृष्ण रासलीला का शुभारंभ, मथुरा बृंदावन के कलाकारों ने दीं सुंदर प्रस्तुतियां
पटियाली। रामलीला मैदान में रविवार रात श्रीराम नाटक कमेटी के तत्वावधान में रासलीला का शुभारंभ हुआ। भाजपा नेता प्रो. नीरज किशोर मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर व राधा-कृष्ण की आरती उतारी। कमेटी ने उनका फूलमालाओं व चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मान किया। मथुरा-वृंदावन के कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। प्रथम दिन गणेश पूजन, कंस राजगद्दी समेत आदि लीलाओं का मंचन हुआ।