शिवपुरी: NH 27 का सिरसौद चौराहा चार माह से अंधेरे में, स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं
NH-27 फोरलेन के सिरसौद चौराहे पर चार माह पहले लगाई गईं स्ट्रीट लाइटें आज तक चालू नहीं हो सकी हैं। रात में चौराहा अंधेरे में डूबा रहने से तेज रफ्तार वाहनों के बीच हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने NHAI से जल्द लाइटें चालू कराने की मांग की है। हादसों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगाई गईं लाइटें शोपीस बनी हुई हैं। ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह 10 बजे