टीकमगढ़: जिला अस्पताल में मृत बच्चे के जन्म पर परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, सिविल सर्जन ने दी सफाई
टीकमगढ़ जिला अस्पताल में एक प्रसूता के मृत शिशु को जन्म देने के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि समय पर उचित उपचार नहीं मिलने के कारण यह स्थिति बनी। वहीं सिविल सर्जन ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि प्रसूता को भर्ती के दौरान ही परिजनों को बता दिया गया था कि गर्भस्थ शिशु की धड़कन नहीं चल रही है।