🏠 प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत अरवल जिले के 20 लाभुकों को मिली नवनिर्मित आवास की चाबी।
📍 अरवल | 21 नवंबर, 2026
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आज लगभग ₹34,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास, शुभारंभ एवं लोकार्पण के अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभुकों को आवास की चाबी प्रदान की गई।
इसी क्रम में जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अरवल जिले के 20 चयनित लाभुकों को उनके नवनिर्मित पक्के आवास की चाबी प्रदान की गई।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुँचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में लाभुक उपस्थित रहे।
✨ हर परिवार का सपना, अपना पक्का घर!
#जिला_प्रशासन_अरवल #PMAYUrban #प्रधानमंत्री_आवास_योजना #विकसित_बिहार #सबका_साथ_सबका_विकास
Arwal, Bihar | Nov 21, 2026