कर्मचारियों की मेहनत का ऐसा सम्मान, दो को मिली चमचमाती कार और 20 से अधिक कर्मचारियों को देश-विदेश घूमने का मौका! गैलेक्सी यार्ड एडवरटाइजिंग के एमडी अन्नू सचदेवा और ऋषि सचदेवा ने खोला तोहफों का पिटारा
हरिद्वार। किसी भी कंपनी की सफलता के पीछे उसके कर्मचारियों की मेहनत, लगन और समर्पण की अहम भूमिका होती है। लेकिन जब कंपनी का मालिक कर्मचारियों की मेहनत को सिर्फ शब्दों से नहीं, बल्कि शानदार तोहफों से सम्मानित करता है तो यह पहल चर्चा का विषय बन जाती है।
हरिद्वार की गैलेक्सी एडवर्टाइजर्स कंपनी के एमडी अन्नू सचदेवा और ऋषि सचदेवा ने अपने कर्मचारियों के लिए कुछ ऐसा ही खास किया है। कंपनी की ओर से दो कर्मचारियों को चार पहिया वाहन भेंट किए गए, वहीं 20 से अधिक कर्मचारियों को देश-विदेश में घूमने और यात्रा करने का अवसर दिया गया।
कर्मचारियों को मिले इन शानदार तोहफों ने कंपनी में खुशी का माहौल बना दिया। यह पहल बताती है कि कर्मचारियों की मेहनत और उनके योगदान को सम्मान देना किसी भी संस्थान की सफलता और मजबूत टीम भावना के लिए कितना महत्वपूर्ण है।
आखिर अन्नू सचदेवा और ऋषि सचदेवा ने कर्मचारियों को इतने बड़े तोहफे देने का फैसला क्यों किया? कर्मचारियों की मेहनत को लेकर उनकी क्या सोच है? क्या किसी कंपनी की असली पूंजी उसके कर्मचारी ही होते हैं?
इन सभी सवालों पर गैलेक्सी यार्ड एडवरटाइजिंग के ओनर ऋषि सचदेवा से हुई खास बातचीत में जानिए उनकी जुबानी पूरी कहानी।
देखिए खास बातचीत — हरिद्वार स्तम्भ पर।
हरिद्वार स्तम्भ | वासुदेव राजपूत
Haridwar Stambh Vasudev
#Haridwar #GalaxyYardAdvertising #RishiSachdeva #EmployeeAppreciation #HaridwarNews #Uttarakhand #हरिद्वारस्तम्भ #कर्मचारियोंकासम्मान
Hardwar, Haridwar | Nov 18, 2026