गयाजी सहायक आयुक्त मद्यनिषेध कार्यालय से आज 19 फरवरी गुरुवार को बताया गया कि कल दिनांक 18 फरवरी को उत्पाद विभाग एवं रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त छापेमारी में आसनसोल-गया पैसेंजर ट्रेन से चार शराब तस्करों को 216.480 लीटर (बेतल-477) विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इसकी जानकारी आज दिनांक 19 फरवरी गुरुवार की शाम 4 बजे सहायक उत्पाद आयुक्त ने दी है।