मेराल: मेराल थाना प्रभारी ने प्रखण्ड के कई छठ घाटों का निरीक्षण किया
आगामी छठ महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को मेराल थाना क्षेत्र अंतर्गत थाना प्रभारी, रवि कुमार केशरी के नेतृत्व में विभिन्न छठ घाटों का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान छठ घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन के रास्तों, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा