डिंडौरी: कलेक्टर ने उद्यानिकी विभाग की समीक्षा बैठक ली, प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए
डिंडोरी कलेक्टर सभा कक्ष में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने शुक्रवार दोपहर 3:00 उद्यानिकी विभाग की समीक्षा बैठक लेते हुए जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए योजनाओं के निर्धारित लक्ष्य को समय सीमा पर शत प्रतिशत पूर्ण करने और पात्र किसानों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। दरअसल कलेक्टर ने पीएफएमई योजना की प्रगति की समीक्षा की।