पटना ग्रामीण: बीएन कॉलेज में बमबाजी मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार, टाउन SDPO-1 दीक्षा ने दी जानकारी
पीरबहोर थाना क्षेत्र के BN कॉलेज में 13 मई को आपसी वर्चस्व को लेकर बमबाजी की वारदात को असामाजिक तत्वों ने अंजाम दिया था। इस घटना में घायल एक युवक की भी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। रविवार शाम 4:12 बजे टाउन SDPO 1 दीक्षा ने मामले की जानकारी दी है। मौके पर उन्होंने बताया कि इस घटना में संलिप्त मुख्य दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।