पटना ग्रामीण: पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री RCP सिंह ने जनसुराज का दामन थामा, अपनी पार्टी का किया विलय
पूर्व केंद्रीय मंत्री व जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष RCP सिंह ने रविवार को जनसुराज का दामन थाम लिया है। RCP सिंह ने सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू से अलग होकर अपनी पार्टी आशा बनाई थी, जिसका उन्होंने रविवार को जनसुराज में विलय कर लिया है। रविवार दोपहर करीब 12:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी गई है।