पटना ग्रामीण: पटना सिटी के ख़ाजेकलां में स्मैक बेचने से रोकने पर व्यक्ति को मारी गोली, घायल NMCH में भर्ती
पटना सिटी के ख़ाजेकलां थाना क्षेत्र की टिकिया गली में शनिवार की देर रात करीब 11 बजे स्मैक की बिक्री का विरोध करने पर मोहम्मद नन्हे को बाइक सवार तीन युवकों ने गोली मार दी। घायल को एनएमसीएच में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को नामजद कर बाइक जब्त की है। नन्हे मोगलपुरा के निवासी हैं और अब खतरे से बाहर हैं।