पटना ग्रामीण: पटना में सीबीआई अधिकारी बनकर लूटपाट करने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार, एसडीपीओ ने दी जानकारी
राजधानी पटना के श्रीकृष्णापुरी इलाके में CBI अधिकारी बनकर लूटने वाले 3 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो पिस्टल, कट्टा, जिंदा कारतूस, सेना की वर्दी, बाइक और CBI अधिकारी के फर्जी ID कार्ड बरामद हुए हैं। रविवार की सुबह 11:00 बजे एसडीपीओ साकेत कुमार ने श्रीकृष्णापुरी थाना में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी