डुमरांव: बंगाली गली में लापता वृद्ध का सड़ा-गला शव मिला, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, जांच शुरू
Dumraon, Buxar | Aug 31, 2026 डुमरांव शहर के हरनाही रोड स्थित कटरा अवतार बंगाली गली के पास बगीचे से रहस्यमय तरीके से लापता हुए 57 वर्षीय वृद्ध का शव सोमवार की सुबह 11 बजे करीब दो किलोमीटर दूर नदी में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान रहथुआ निवासी ओकील पासी के रूप में की गई है।