नबीनगर: प्रखंड कांग्रेस कार्यालय नबीनगर में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर आयोजित की गई शोकसभा
शुक्रवार की दोपहर 2:00 प्रखंड कांग्रेस कार्यालय नबीनगर में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शोकसभा आयोजित कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया. कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके निधन से देश व पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है. मौके पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष संतन सिंह व अन्य लोग थे.