दिनेश चतुर्वेदी व छेदी यादव के नेतृत्व में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति की मांग को लेकर निकली शोभायात्रा
संत कबीर नगर में राष्ट्रसंत महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ द्वारा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति की मांग को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए
जनपद मुख्यालय स्थित जूनियर हाई स्कूल मैदान से विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी और प्रदेश मंत्री छेदी यादव के नेतृत्व में शोभायात्रा की शुरुआत हुई। शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मेहदावल बाईपास पहुंची, जहां से वापस समय माता मंदिर परिसर पहुंचकर इसका समापन किया गया।
समापन के बाद संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हवन-पूजन कर राष्ट्रसंत महंत अवैद्यनाथ जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिलाध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी ने कहा कि राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण �
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Sep 12, 2026