बस्तर में शिक्षा की नई पहल — अब मिट्टी, शिल्प और कला से पढ़ेंगे भूगोल
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना की पहल पर कोण्डागांव जिले के पाँच विद्यालयों में भूगोल प्रयोगशालाओं एवं कला-समेकित शिक्षण की स्थापना की जा रही है।
प्रथम चरण में सिंगनपुर, चिपावण्ड, गम्हरी, अनंतपुर और आलोर के विद्यालयों को शामिल किया गया है। विद्यार्थियों को ग्लोब, एटलस, मृदा मानचित्र, सौरमंडल एवं भू-आकृति मॉडल, वर्षा जल संचयन मॉडल और बस्तर की कला एवं विरासत जैसे विषयों को अनुभव के माध्यम से सीखने का अवसर मिलेगा।
इस अभिनव पहल के हेड मेंटर के रूप में India’s Best Teachers’ Award 2026 के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षक श्री विनायक कोहली को नियुक्त किया गया है। उनके मार्गदर्शन में शिक्षकों का प्रशिक्षण और प्रयोगशालाओं की स्थापना की जाएगी।
अब भूगोल केवल किताबों तक सीमित नहीं रहेगा—विद्यार्थी उसे छुएँगे, देखेंगे, समझेंगे और स्वयं बनाकर सीखेंगे।
#Kondagaon #Education #GeographyLab #ArtIntegratedLearning #ExperientialLearning