जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी की दिशा में एक और कदम।
सेवा संकल्प अभियान के तहत कोण्डागांव के केरावाही जलाशय में ‘जल स्रोत जांच एवं सुधार कार्यक्रम’ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जलाशय के कैचमेंट क्षेत्र, बांध, सीपेज क्षेत्र, जल प्रवाह से जुड़े हिस्सों एवं नहरों का तकनीकी निरीक्षण किया गया। साथ ही जलाशय परिसर में साफ-सफाई और संरक्षण संबंधी गतिविधियां जनभागीदारी से संचालित की गईं।
स्थानीय ग्रामीणों को जल स्रोतों की स्वच्छता, संरक्षण, वर्षाजल संचयन और जल के उचित उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। ग्रामीणों से जलाशय एवं आसपास के जल स्रोतों को स्वच्छ रखने और जल संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई।
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जलाशय परिसर में वृक्षारोपण कर हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में वर्षाजल संचयन एवं भूजल संवर्धन को लेकर शपथ भी दिलाई गई।
जल स्रोतों का संरक्षण केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव है।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp #JanSeva #JanBhagidari ViksitChhattisgarh SevaSeVikas आशीर्वाद_का_दीया