‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के अंतर्गत राम मंदिर गार्डन में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता और सेवा का संदेश दिया गया।
इसी क्रम में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत कोपाबेड़ा में पौधरोपण किया गया। पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरियाली संवर्धन और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की यात्रा से प्रेरणा लेते हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जा रहा है।
स्वच्छ परिसर, हरित वातावरण और जनभागीदारी—यही सेवा संकल्प की भावना है।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp #JanSeva #JanBhagidari