बक्सर: मुख्यमंत्री हर घर नल का जल योजना का अधिकारियों ने किया जांच, जिले की विभिन्न पंचायतों और वार्डों में
Buxar, Buxar | Oct 22, 2024 बक्सर जिले विभिन्न पंचायतों व वार्डो में मुख्यमंत्री हर घर नल का जल योजना का सुबह 10 बजे जांच किया गया। जिला स्तरीय पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के माध्यम से पेयजल बिहार इंस्पेक्शन ऐप द्वारा विभिन्न वार्डो का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद सभी पदाधिकारियों से प्राप्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।