बक्सर: एसडीएम और कार्यपालक पदाधिकारी ने नगर परिषद क्षेत्र के गंगा छठ घाटों का निरीक्षण किया
Buxar, Buxar | Oct 22, 2024 हिंदुओं के धार्मिक महता वाले छठ पर्व को देखते हुये गंगा के छठ घाटों की स्थिति का जायजा अधिकारियों सोमवार को लगभग 3 बजे दिन में लिया. आईएएस सह ईओ नप बक्सर प्रतीक्षा सिंह, एसडीएम धीरेंद्र मिश्रा, नप के अधिसूचित ईओ आशुतोष गुप्ता के साथ ही नगर परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि नेयमतुल्ला फरिदी, राजू राय एवं बबन सिंह समेत अन्य कई वार्ड सदस्यों ने लिया.