बक्सर: वीर कुंवर सिंह सेतु से दलसागर टोलप्लाजा तक NH-922 पर जाम, गोलंबर पर आवागमन प्रभावित, लोग परेशान
Buxar, Buxar | Oct 22, 2024 बक्सर नगर के वीर कुंवर सिंह सेतु से दलसागर टोल प्लाजा तक NH 922 पर वाहनों की कई कतारो में लंबी लाइन लगी हुई है. यूपी के भरौली में लगने वाला जाम का प्रभाव जिले में गोलंबर एवं NH-922 पर दिख रहा है. जिसके कारण वीर कुंवर सिंह गंगा पुल से जिले में NH-922 पर दलसागर टोल प्लाजा तक जाम की स्थिति कायम हो गई है. जिसके कारण बड़े एवं छोटे वाहनों का संचालन प्रभावित है.