बक्सर: लालगंज बक्सर के कृषि विज्ञान केंद्र में पोषाहार वाटिका पर जागरूकता बैठक आयोजित
Buxar, Buxar | Oct 22, 2024 कृषि विज्ञान केन्द्र लालगंज बक्सर में जागरूकता कार्यक्रम सह अभिसरण बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिलें के प्रारंभिक विद्यालयों मे पोषाहार वाटिका के विस्तार तथा सुचारू रूप क्रियान्वयन कराना है। कार्यक्रम का आरंभ सुबह 11 बजे हुआ। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी विजय प्रसाद तथा विभिन्न प्रखंडों के मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापक रहे।