खरसावां प्रखंड की जोरडीहा पंचायत अंतर्गत रूगड़ी गांव निवासी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्जुन बांकिरा का मंगलवार को निधन हो गया. उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. बुधवार सुबह लगभग 11 बजे कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता उनके पैतृक गांव पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया.